BJP announced the names of state office bearers and front presidents in Uttarakhand

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि महेंद्र भट्ट नई टीम का एलान कर सकते हैं। दो दिन पहले उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इसी सिलसिले में दिल्ली भी गए हुए थे। ‌

दिल्ली में महेंद्र भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। दिल्ली में ही उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी गठित कर मुहर लगाई गई। आज देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय से नए प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्ष की लिस्ट जारी कर दी गई है।

भाजपा की तरफ से जारी हुई लिस्ट में 30 से अधिक लोगों को जगह दी गई है। जारी लिस्ट के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत  को बनाया गया है। जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को बनाया गया है।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर को बनाया गया है। जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य को बनाया गया है। इसके अलावा इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

  • प्रदेश उपाध्यक्षः बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू गर्ग, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल।
  • प्रदेश महामंत्रीः खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य कोठारी।
  • प्रदेश मंत्रीः मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, विकास शर्मा।
  • प्रदेश कोषाध्यक्षः पुनीत मित्तल।
  • प्रदेश सह कोषाध्यक्षः साकेत अग्रवाल।
  • प्रदेश कार्यालय सचिवः कौस्तुभानन्द जोशी।
  • प्रदेश मीडिया प्रभारीः मनवीर सिंह चौहान।
  • प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारीः पुष्कर सिंह काला, ऋषि कंडवाल।
  • प्रदेश विभाग प्रभारीः अनिल शाही, रमेश गड़िया।