Uttarakhand assembly Election 2022: लम्बे इंतजार के बाद आख़िरकार आज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 59 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है।

भाजपा की उत्तराखंड में कुमायूं में हल्द्वानी की हाट सीट समेत लालकुआं, रानीखेत, जागेश्वर और रुद्रपुर, इसी तरह गढ़वाल में केदारनाथ, कोटद्वार, टिहरी, डोईवाला तथा हरिद्वार जनपद में झबरेड़ा (अ.जा.), पिरान कलियर सहित कुल 11 सीट पर पेंच फंस गया है। इसे लेकर पार्टी स्तर पर नये सिरे से मंथन जारी है। जल्दी ही इन सीटों पर प्रत्याशियों की सूची भी जारी होगी।

इसबीच भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने 59 प्रत्याशियों की जो पहली सूची जारी की है। उसमें से पार्टी ने मौजूदा 10 सिटिंग एमएलए का टिकट काट दिया है। इनमे 3 महिला विधायकों को रुखसत कर दिया है। हालाँकि पार्टी ने पहली सूची में 6 महिलाओं को टिकट दिया है। इस पर पार्टी जिताऊ कैंडीडेट पर ही दांव लगाना चाह रही है। जिन 10 सिटिंग विधायकों का इस बार टिकट कटा है उनके नाम इस प्रकार हैं। थराली से भोपाल राम टम्टा को टिकट दिया गया है। यहां से मुन्नी देवी का टिकट काटा गया है। कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी का टिकट काटकर अनिल नौटियाल को दिया गया है। खानपुर से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का टिकट काटकर उनकी पत्नी रानी देवयानी को दिया गया है। हालांकि, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन खुद ही पार्टी से अपनी पत्नी को टिकट देने की मांग कर रहे थे। यमकेश्वर विधानसभा से रितु खंडूरी का टिकट काटकर रेणु बिष्ट को दिया गया है। पौड़ी विधानसभा से विधायक मुकेश कोली का टिकट काटकर राजकुमार पोरी को दिया गया। गंगोलीहाट से मीना गंगोला का टिकट काटकर फकीर राम टम्टा को दिया गया है । कपकोट से बलवंत भौर्याल का टिकट काटकर सुरेश गढ़िया को दिया गया है । द्वाराहाट से महेश नेगी का टिकट काटकर अनिल शाही को टिकट दिया गया है‌। अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा को टिकट देकर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काट दिया गया है। काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा का टिकट काटकर उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है। यहां भी हरभजन सिंह चीमा ने ही अपने बेटे के लिए पैरवी की थी।

इन 10 मौजूदा विधायकों के कटे टिकट, इन्हें मिला टिकट

विधानसभा                   मौजूदा विधायक                   नया प्रत्याशी

  1. थराली                     श्रीमती मुन्नी देवी                 भोपाल राम टम्टा
  2. कर्णप्रयाग                 सुरेन्द्र सिंह नेगी                   अनिल नौटियाल
  3. खानपुर                    कुंवर प्रणव सिंह ‘‘चैम्पियन‘‘     कुंवर रानी देवयानी
  4. यमकेश्वर                 श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण         रेणू बिष्ट
  5. पौड़ी (अ.जा.)             मुकेश सिंह कोली                  राजकुमार पोरी
  6. गंगोलीहाट (अ.जा.)      श्रीमती मीना गंगोला              फकीर राम टम्टा
  7. कपकोट                    बलवन्त सिंह भौर्याल              सुरेश गढ़िया
  8. द्वाराहाट                   महेश सिंह नेगी                   अनिल शाही
  9. अल्मोड़ा                    रघुनाथ सिंह चौहान               कैलाश शर्मा
  10. काशीपुर                    हरभजन सिंह चीमा                त्रिलोक सिंह चीमा

यह भी पढ़े:

बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, कहां से किसे मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट