cm-trivendra

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को विशेष रूप से अभियांत्रिकी निर्माण तथा तकनीकी क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा महान शिल्पी होने के साथ ही अपने ज्ञान एवं विज्ञान के कारण मानव मात्र ही नहीं देवगणों के द्वारा भी सम्मानित थे। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व देश व प्रदेश के निर्माण व विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व कर्मकारों को सम्मानित करने का भी अवसर है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस अवसर पर हमें निर्माण के क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बन कर राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लेना होगा।