पौड़ी : उत्तराखंड पुलिस की 20वीं प्रादेशिक खेल प्रतियोगिताओं में पौड़ी जनपद पुलिस के खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पौड़ी जिले के पुलिस खिलाडियों ने तीन गोल्ड, दो सिल्वर और दो कांस्य पदक जीते हैं। 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में 9 से 11 अक्टूबर तक तीन दिवसीय अंतर जनपदीय वाहिनी ताइक्वांडो,वुशु,जूडो,जिम्नास्टिक,कराटे क्लस्टर-2021 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी।

एसएसपी पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार उक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु जनपद पुलिस के कुशल खिलाडियों को उ.नि. अकरम अहमद के नेतृत्व में 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया। जिसमे जनपद पौड़ी गढ़वाल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन करते हुए 03-गोल्ड,02-सिल्वर तथा 02-कांस्य पदक जीते। साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल की वुशु टीम ने चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती ट्राफी प्राप्त की।

जिला पुलिस के इस प्रदर्शन से उत्साहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने 13 अक्टूबर को विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विजेता पुलिस टीम

अकरम अहमद- टीम प्रभारी

  • कान्स. 52 लाविश कुमार ने वुशु (90 किग्रा गोल्ड) में प्रथम स्थान।
  • म.हे.कान्स. 17 पायल तोमर ने वुशु (56 किग्रा गोल्ड) में प्रथम स्थान।
  • कान्स. 214 महेन्द्र ने वुशु (80 किग्रा गोल्ड) प्रथम स्थान।
  • कान्स. 31 गुलरेज अली वुशु (65 किग्रा सिल्वर) द्वितीय स्थान।
  • कान्स. 149 संजय सिंह ने वुशु (60 किग्रा सिल्वर) द्वितीय स्थान।
  • कान्स. 08 मनोज ने ताइक्वांडो (63 किग्रा कांस्य) तृतीय स्थान।
  • कान्स. 09 सुरेन्द्र ने ताइक्वांडो (70 किग्रा कांस्य़) तृतीय स्थान।