जखोली : राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी के पिताजी फते सिंह नेगी (91 वर्ष) का निधन होने पर क्षेत्रीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक व शैक्षिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वर्गीय फते सिंह नेगी गांव में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर अपना योगदान देते थे।

शुक्रवार को तिलवाड़ा के सूर्यप्रयाग घाट पर उनके बड़े पुत्र राशिसं के पूर्व मंत्री शिव सिंह नेगी व छोटे पुत्र इंका चमालकोट तुनेटा के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह नेगी ने चिता को मुखाग्नि दी है। उनकी अंत्येष्टि में नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य वाचस्पति सेमवाल, विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र भण्डारी, प्रभुदयाल भण्डारी, दिगपाल नेगी, गिरवीर रावत, दीपराज बंगारी, प्रधान दिनेश चौहान, पूर्व प्रधान विजेन्द्र सिंह मेवाड़, पूर्व प्रधान जीत सिंह राणा, नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक रघुवीर सिंह चौहान, राशिसं के पूर्व प्रवक्ता सीएम रावत, पूर्व मण्डलीय उपाध्यक्ष जगपाल सिंह गुसाईं, जसपाल सिंह चौहान, गम्भीर सिंह रौतेला, बीरेंद्र सिंह राणा, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र थपलियाल, अनिल नेगी, सरवीर राणा, बीरेंद्र सिंह रावत, गजेन्द्र रावत, विक्रम रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी, बलवीर सिंह नेगी, बलवीर चौहान, विक्रम चौहान, शिक्षक मनमोहन गुसाईं, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण रावत सहित कई लोग मौजूद थे।

वहीं क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, रा शि संघ के पूर्व मंडलीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी, शिक्षक आदित्य कांडपाल, टीपी डिमरी, संतोष पोखरियाल, रा जू हा शि संघ पौड़ी के जिला मंत्री मुकेश काला आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।