IMA-POP-2023

IMA POP 2023: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को 2023 की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। पासिंग आउट सेरेमनी के बाद 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली।

अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद देश और विदेश के 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ गए। इनमें 331 अफसर भारतीय सेना को मिले। इस बार भी उत्तर प्रदेश हर बार की तरह सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। वहीँ उत्तराखंड के 25 जेंटलमैन कैडेट्स सेना में अफसर बने हैं।

आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 64862 देश एवं विदेश के कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, आईएमए के नाम अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।

इस बार भी उत्तर प्रदेश हर बार की तरह सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 63 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बनेंगे। दूसरा नंबर 33 जेंटलमैन कैडेट के साथ बिहार का रहा। तीसरे नंबर पर हरियाणा 32 जेंटलमैन कैडेट के साथ रहा। चौथे नंबर पर 26 जेंटलमैन कैडेट के साथ महाराष्ट्र और पांचवें नंबर पर 25 जेंटलमैन कैडेट के साथ उत्तराखंड रहा। उत्तराखंड इस बार पहली बार की तुलना में दो पायदान पीछे खिसक गया है। पिछले साल जून की परेड में उत्तराखंड के कैडेट्स की संख्या 33 थी। जो इस बार घटकर 25 रह गई है। लेकिन, आबादी के लिहाज से देखें तो इस बार भी कैडेट्स देने वालों में उत्तराखंड अव्वल है।

राजस्थान से 19, पंजाब से 23, मध्य प्रदेश से 19, दिल्ली से 12, हिमाचल प्रदेश से 17, झारखंड के 8, तमिलनाडु 8, अरुणाचल के 8, जम्मू और कश्मीर से 6, छत्तीसगढ़ के 5,  केरल 5, पश्चिम बंगाल के 3, तेलंगाना 3, गुजरात 2, उड़ीसा के 2, मणिपुर का 1, आंध्र प्रदेश से 1, असम का 1, चंडीगढ़ का 1, पुडुचेरी का 1 और त्रिपुरा का 1, गोवा से एक जेंटलमैन कैडेट पासिंग आउट परेड में शामिल रहे।

इस साल सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार से एक भी कैडेट आईएमए से पास आउट नहीं हुआ।

भारतीय सेना को 331 नए सैन्य अफसर मिले

1         उत्तर प्रदेश         63

2          बिहार              33

3          हरियाणा          32

4          महाराष्ट्र           26

5          उत्तराखंड           25

6          पंजाब              23

7          हिमाचल प्रदेश  17

8          राजस्थान         19

9          मध्य प्रदेश        19

10        दिल्ली            12

11        कर्नाटक           11

12        झारखंड           8

13        तमिलनाडु        8

14        जम्मू कश्मीर     6

15        छत्तीसगढ़         5

16        केरल              5

17        तेलंगाना          3

18        पश्चिम बंगाल    3

19        गुजरात           2

20        नेपाल मूल (भारतीय सेना)        2