Joint meeting of Educational Ministerial Officers Association Kumaon and Garhwal Division

शनिवार को उत्तराखंड एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल नैनीताल एवं गढ़वाल मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक अध्यक्षता कुमाऊं मंडल नैनीताल जगमोहन सिंह खाती एवं गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा द्वारा की गई। जबकि संचालन सीताराम पोखरियाल सचिव गढ़वाल मंडल द्वारा किया गया।  बैठक में धीरेंद्र कुमार पाठक, मंडलीय सचिव कुमाऊं मंडल नैनीताल का विशेष सहयोग रहा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची 30 जून 2020 के अनुसार निकाली जाय। और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर द्वितीय पदोन्नति सूची निकाली जाय व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति संशोधन आदेश जारी किए जाये। सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा निदेशालय की कार्यप्रणाली की निंदा की और सुधार किए जाने पर बल दिया गया। वर्तमान में कुमाऊं मंडल नैनीताल व गढ़वाल मंडल में आंदोलन चल रहा है वह सूची निकालने तक जारी रहेगा सूची जारी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र आंदोलन में तब्दील कर दिया जाएगा।

बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष रतूड़ी, मालविका पंत प्रदेश सँयुक्त मंत्री, शंकर बिष्ट अध्यक्ष चमोली, बिरेन्द्र पाण्डे अध्यक्ष-उधम सिंह नगर, नगेंद्र जोशी अध्यक्ष-चंपावत, पुष्कर भैंसोडा अध्यक्ष-अल्मोड़ा, सौरव चंद अध्यक्ष-पिथौरागढ़, पूरण राणा अध्यक्ष-टिहरी गढ़वाल, सुजीत रावत अध्यक्ष-पौड़ी गढ़वाल, विपिन सैनी अध्यक्ष-हरिद्वार, प्रेम सिंह राणा सचिव रुद्रप्रयाग, रवींद्र पाण्डे सचिव चंपावत, हरजीत सिंह से सचिव उधमसिंह नगर, जसपाल केमवाल सचिव-टिहरी, दीपक बहुगुणा सचिव पौड़ी गढ़वाल, पंकज जोशी सचिव अल्मोड़ा,सतीश कुमार सचिव चमोली, रोहित कुमार सचिव हरिद्वार, प्रवीण कुमार सचिव देहरादून, सौम्य धौंडियाल मण्डलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गढ़वाल,अंकुर शर्मा उपाध्यक्ष गढ़वाल, अजय जोशी मण्डलीय प्रचार मंत्री कुमाऊँ मण्डल, राजेश बडोनी,कपिल नैथानी आदि उपस्थित थे। जो पदधिकारी उपस्थित नही थे उनसे दूरभाष वार्ता का प्रयास किया गया।

बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित किए गये।

सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 30 जून 2020 को निदेशालय से जारी वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक की अधूरी पदोन्नति सूची से राज्य के सभी मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों में व्यापक रोष व्याप्त है।

A- अतएव दिनांक 05 अगस्त 2020 को राज्य मुख्यालय देहरादून के 08 पदाधिकारी/सदस्य महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के कार्यालय कक्ष के बाहर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुवे भूखहड़ताल/धरने पर रहेंगे तथा प्रवक्ताओं के पदोन्नति आदेश की भांति ही प्रधान सहायकों के पदोन्नति आदेश में नियमानुसार आंशिक संशोधन आदेश पारित करवाएंगे।

पदस्थापना में आ रही व्यहारिक समस्याओं यथा एक्ट 2017, संक्रमण काल, दुर्गम श्रेणी के पदों की संख्या का काम होना आदि के कारण जारी पदोन्नति सूची में सम्मिलित कार्मिको को पदोन्नति का लाभ उनके वास्तविक कार्यभार ग्रहण करने की तिथि के उपरांत दिनांक 30 जून 2020 से देय होगा।

B- प्रधान सहायकों की पदोन्नति पदस्थापना सूची जारी किए जाने हेतु महानिदेशक तथा निदेशक से समय सीमा तय करते हुवे दिनांक 05 अगस्त 2020 तक सूची जारी की जाय।

C- मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी के शेष रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नति (अर्ह कार्मिक) जारी की जाय।