Max vehicle fell in a ditch near Satpuli

सतपुली : नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंसडाउन से सतपुली आ रहा एक मैक्स वाहन स्यार गाँव के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक सहित मैक्स में सवार 9 लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सतपुली के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक आज दोपहर लैन्सडाउन से सतपुली आ रहा मैक्स वाहन गुमखाल व सतपुली के बीच स्यार गाँव के पास खाई में गिर गया जिसमे 9 लोग सवार थे। जिनमे से एक महिला गंभीर रूप से घायल जबकि अन्य लोगों पर  घायल हो गए हैं। सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से सतपुली चिकित्सालय में लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही गुमखाल चौकी पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचें और राहत व बचाव कार्य में जुटे, चौकी इन्चार्च मनोज, भीष्म शाह, धनंजय पन्त, सुरेन्द्र सिंह, अतुल बलोदी राजस्व उप निरीक्षक सतपुली सहित स्थानीय लोगों ने सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 आपतकालीन सेवा से  घायलों को हंस हॉस्पिटल चमोली सैन सतपुली में भर्ती किया गया है। सभी घायलों की स्थित खतरे से बाहर बताई गयी है।

घायलों में सतेश्वरी देवी उम्र 90 वर्ष पत्नी कुंदन सिंह ग्राम बंदीला, सुरेन्द्र सिंह नेगी 70 वर्ष पुत्र कुंदन सिंह ग्राम बंदीला, नागेन्द्र सिंह नेगी उम्र 37 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह ग्राम बंदीला, प्रेम सिंह नेगी 71वर्ष पुत्र गंगा सिंह ग्राम बंदीला, बबीता देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी रमेश सिंह ग्राम बंदीला है तो गोकुल सिंह उम्र 68 वर्ष पुत्र चन्द्र सिंह ग्राम भैरवगडी, चरण सिंह रावत उम्र 65 वर्ष पुत्र माधो सिंह ग्राम उतिन्डा चालाक ओम प्रकाश उम्र 65 पुत्र परमानन्द उतिंडा, सरतू दास उम्र 74 पुत्र पुतलदास भैन्सवाडा जनपद पौडी के हैं।