accident
File Photo

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर वलाण से देवाल की ओर आ रहा एक मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। वाहन कैनल नदी में गिरा है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस एव स्थानीय लोगों द्वारा बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में जरुरत से ज्यादा लोग सवार थे।

शनिवार रात को वलाण गांव के पद्म सिंह की देवाल में मौत हो गई थी। जिसके बाद रविवार को बलाण गाँव से 15 लोग एक मैक्स में सवार होकर अंत्येष्टि में शामिल होने देवाल जा रहे थे। बलाण से कुछ दूर आगे करीब 11.30 बजे वानड़ा के पास मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।