atar-singh-aswal

दिल्ली : उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल का दिल्ली भ्रमण के दौरान दिल्ली/एनसीआर की विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। श्री असवाल यहाँ प्रदेश की संचाई नहरों, गूलों, झीलों, बाढ नियंत्रण, घाट तथा नमामि गंगे परियोजनाओं के निर्माण को लेकर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से चर्चा करने पहुंचे थे। केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने दिल्ली/एनसीआर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद बाद सबसे पहले श्री असवाल ने पंचकुया रोड़ दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन पहुंचकर गंगोत्री सामाजिक संस्था एवं गढवाल हितैषिणी सभा के पदाधिकारियों से मुलाकात कर संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का मुख्य द्वार शीघ्र बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गंगोत्री संस्था के अध्यक्ष गंभीर नेगी तथा गढ़वाल हितेशणी सभा के महासचिव पवन मैठानी सहित विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अतर सिंह असवाल का फूल माला, संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर  स्वागत किया।

दिल्ली प्रदेश मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश कार्यालय में संगठन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर असवाल ने संगठन द्वारा 17 राज्यों में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को उत्तराखंड राज्य में कार्य करने की अपील की। तथा पूर्ण सहयोग देने की बात कही। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाल, महासचिव सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, वरिष्ठ सलाहकार राम अवतार गुप्ता, मीडिया प्रभारी हरीश असवाल, जिला अध्यक्ष अजय राजपूत, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महासचिव अर्जुन कुमार, जिला अध्यक्ष नोएडा सुनील दत्त कौशिक, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह, सचिव रविन्द्र पाल सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

अपने दिल्ली भ्रमण के दौरान उन्होंने पहाड़ी उत्पादों के गाजीपुर स्थित स्टोर पहाड़ी फ्रेश का भी दौरा किया। जहाँ उन्होंने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से उत्पादों को एकत्रित कर दिल्ली/एनसीआर के लोगों तक पहुँचाने वाले पहाड़ी फ्रेश समूह के संचालक एवं उन से जुड़े लोगों कि जमकर सराहना की।

उत्तराखंड भाजपा प्रकोष्ठ मयूर विहार ज़िला कार्यालय में प्रकोष्ठ द्वारा उनका दिल्ली आगमन भव्या स्वागत किया गया। मयूर विहार ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर विनोद बच्छेती की अध्यक्षता में ज़िला कार्यालय में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दयाल नेगी, कार्यालय प्रभारी दीपक डंड्रियाल, शिव सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष अशोक जोशी, लक्ष्मी बिष्ट, सतेन्द्र नेगी, नागेंद्र असवाल द्वारा उनके आवागमन पर आभार जताया।

इतना ही नही देव रेस्टोरेंट सेक्टर 62 नोएड़ा में उनके शुभचिंतको एवं समाजसेवीयों द्वारा फूल माला, शाल भेंट कर स्वागत किया। जिसमें उद्यमी निदेशक विजय बिष्ट, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल पंत, आनंद जोशी, विष्णु यादव, उद्यमी एवं समाजसेवी सर्फ़राज मलिक, वरिष्ठ पत्रकार इमरान खान, कालू राणा, नागेंद्र पोखरियाल, सुरेंद्र शर्मा, जगमोहन नेगी आदि मौजूद थे।

इसके अलावा उत्तराखंड सदन दिल्ली में उनके आगमन पर उनके प्रशंशक पर समाजसेवी एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल के साथ उनके निजी प्रबंधक जगमोहन नेगी के साथ शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी रमेश जोशी, रमेश चंद, भाजपा कर्मठ कार्यकर्ता एवं उद्यमी विकाश पोखरियाल, उमेश रावत, रविंद्र नेगी, दैनिक जागरण पत्रकार, प्रकाश बिष्ट, संयोजक गिरीश बलूनी, अनिल कुमार पंत, समाजसेवी विक्रम अधिकारी आदि उपस्थित रहे। राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल ने सभी शुभचितंको का धन्यवाद करते हुए उनके द्वारा सहयोग हेतु तत्पर आश्वासन दिया और भविष्य की शुभकामनॉए देकर सभी प्रवासियों से उत्तराखंड प्रदेश के विकास हेतु चर्चा करते हुए रिवर्स पलायन की अपील की।