khel-mahakumbh-mundneshwar

कल्जीखाल : पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लॉक की न्याय पंचायत सांगुड़ा के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज मुंडनेश्वर में खेल महाकुंभ 2019 आयोजन का आयोजन किया गया। खेल महाकुंभ का उद्घाटन प्रधानाचार्य उत्तम सिंह गुसाईं, पीटीए अध्यक्ष दिनेश मँजेडा, सांगुड़ा प्रधान कुलदीप मँजेडा और रजनी देवी द्वारा किया गया। क्रीड़ा प्रभारी सतीश बलूनी द्वारा अंडर -12 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की खो-खो, कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कबड्डी में ग्राम किमोलो ने बाजी मारी जबकि  खो-खो में मिरचोडा को जीत हासिल हुई। इसके अलावा 60 मीटर और 200 मीटर की बालिका वर्ग दौड़ में प्रतिभा तथा बालक वर्ग दौड़ में मंजीत ने जीत हासिल की। इस अवसर पर रतन रावत, अरविंद बिष्ट, प्रदीप गुसाईं, सुधीर कुमार, प्रमोद नेगी, कैलाश गौड़, एपी नौटियाल, बबीता शर्मा ,विजयलक्ष्मी राणा, कविता जोशी, विजय मँजेडा, दिनेश कुमार, सुभाष कुमार, बड़थ्वाल, नौडियाल, त्रिवेन्द्र खुगशाल आदि लोग मौजूद रहे।