vande bhart express delhi-dehradun

Delhi Dehradun Vande Bharat Express Train News: उत्तराखंड को आज सबसे फ़ास्ट चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज अपराह्न 11 बजे वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना किया। इस मौके पर दून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर जंक्शन पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में जुड़े। दून रेलवे स्टेशन को वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के लिए फूलों से सजाया गया। वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर नंबर-दो से दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस बल एवं जीआरपी को तैनात किया गया।

आठ कोच वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन 28 मई से नियमित रूप से देहरादून और दिल्ली के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन सुबह सात बजे देहरादून से दिल्ली (आनंद विहार रेलवे स्टेशन) के लिए चलेगी। यह ट्रेन देहरादून से दिल्ली तक का सफ़र तय करने में 4 घंटे 45 मिनट का समय लेगी। दून से सुबह सात बजे चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज हैं। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है।

ये है वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

दिल्ली – देहरादून के बीच संचालित होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया उत्तराखंड और देश की राजधानी को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जबकि उत्तर रेलवे की ओर से संचालित होने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। दिल्ली आनंद विहार से देहरादून आने वाली गाड़ी का नंबर 20457 रहेगा, जबकि देहरादून से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली गाड़ी का नंबर 20458 रहेगा। सप्ताह में बुधवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस शेष सभी छह दिन संचालित होगी।

ट्रेन का टाइम टेबल

देहरादून     से    दिल्ली

स्टेशन                     समय

  1. देहरादून              7:00 बजे
  2. हरिद्वार                8:04 बजे
  3. रुड़की                8:49 बजे
  4. सहारनपुर             9:27 बजे
  5. मुजफ्फरगनर        10:07 बजे
  6. मेरठ                 10:37 बजे
  7. आनंद विहार         11:45 बजे

दिल्ली से देहरादून

  1. आनंद विहार       17:20 बजे (शाम)
  2. मेरठ                18:38 बजे
  3. मुजफ्फरनगर       19:08 बजे
  4. सहारनपुर           19:55 बजे
  5. रुड़की               20:31 बजे
  6. हरिद्वार              21:15 बजे
  7. देहरादून             22:35 बजे (रात्रि)