illegal-English-liquor

लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, एवं थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला बिरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 13 अक्टूबर 2021 को चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत पीपल कोटी तिराहा नीलकंठ की तरफ से एक व्यक्ति राजेन्द्र प्रसाद को 43 पव्वे,12 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 18 व्यक्तियों के विरूद्ध 18 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।

पंजीकृत अभियोग : मु.अ.सं.- 23/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।

अभियुक्त का नाम : राजेन्द्र प्रसाद

बरामद मालः 43 पव्वे,12 अद्दे (सोलमेट, रॉयल स्टेग) अवैध अंग्रेजी शराब।

पुलिस टीम :

  • उपनिरीक्षक दिनेश कुमार
  • आरक्षी 401 नापु रमेश मैठाणी
  • हो.गा. 1523 मोहित