seminar-in-satpuli-malethi

सतपुली: पहाड़ से पलायन रोकने और स्वरोज़ार को बढ़ावा देने को लेकर पौड़ी गढ़वाल के सतपुली स्थित मलेठी चौहान स्टोन क्रेशर के समीप रविवार को एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे पौड़ी जनपद के करीब 15 ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों को को आमंत्रित किया गया था। हालाँकि चुनाव प्रचार के चलते ज्यादातर प्रमुख इस संगोष्ठी में प्रतिभाग नही कर सके। कल्जीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने अपने प्रतिनिधि के रूप में बिलखेत के ग्राम प्रधान केशवानंद को भेजा। गोष्ठी में पहाड़ो से पलायन क्यों हो रहा हैं। इसे कैसे रोका जा सकता है विषय पर सभी वक्ताओं ने चर्चा की। गोष्ठी में कम लोग जरूर थे लेकिन गोष्ठी में बुद्धिजीवी, कर्मठ, और पहाड़ हो रही पलायन की पीड़ा समझने व महसूस करने वाले लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्य आयोजक सुंदर सिंह चौहान ने कहा कि कोई भी उद्योग करने के लिए हम ठोस निर्णय निकालेंगे जिसमें आसानी व सरलता से कृषि सम्बंधी व अन्य व्यवस्था जैसे सीमेंट फैक्ट्री, चूना फैक्ट्री, पत्थरो की ईंट बनाना, गत्ता फैक्ट्री, दुग्ध डेरी, मुर्गी फार्म, जड़ी-बूटी, सतावरी की खेती, एलोबेरा की खेती, लेमन ग्रास की खेती, भाग की खेती आदि के लिए स्थान चयन एवं विपणन (मार्केटिंग), कृषि उत्पादक के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा हम लोग जब कोई नया लघु उधोग प्रारम्भ करते हैं तो बहुत व्यावहारिक एवं वित्तीय दिक्कतों का सामना करना होता है। उन सभी समस्याओं के निस्तारण एवं निवारण हमे एकजुट होकर करना होगा। प्रवासी व्यक्ति जो भी पहाड़ में उद्योग लगाने या स्वरोजगार करने के लिए आते है। उनको सही दिशा नही मिल पाने से कारण वह राह भटक जाते है। और थक हार कर वापस लौट जाते हैं।

इस असवर पर मशरूम वैज्ञानिक पूर्ण चंद शर्मा ने मशरूम के लिए कैसे उत्पाद करे, इसकी जानकारी दी। वही युवाओं के लिए स्वरोजगार के प्रेरणा बन चुके देवेश आदमी ने पहाड़ी उत्पाद कैसे बना रहे है। और विपणन (मार्केटिंग) कैसी की जाती इसकी जानकारी दी। सुनील कोठारी, विवेक मिश्रा, कांता प्रसाद मिश्रा, प्रो राकेश नेगी, भाष्कर द्विवेदी, महिला उद्यमी नूतन तनु पंत, किशन बगोट, नीरज भवाड़ी, जयश्री, अजय मोहन नेगी, जितेंद्र चौहान, सुरेन्द्र मिया, पुष्पेंद्र राणा, जगमोहन डांगी, विनोद चौहान, भगवान सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। मंच संचालन राजनीतिन सिंह रावत ने किया।

यह भी पढ़ें:

पर्यावरण प्रेमी शिक्षक यशपाल रावत को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई