Harbans Kapoor

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठतम विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। वर्तमान में देहरादून की कैंट विधानसभा से विधायक रहे हरबंस कपूर भाजपा की पहली निर्वाचित सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे. हरबंस कपूर भाजपा के बेहद सहज और शालीन नेता थे। उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी। जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे। यही कारण है कि अविभाजित राज्य से लेकर अलग राज्य बनने के बाद भी अब तक लगातार आठ विधानसभा चुनावों में उनको कोई हरा नहीं पाया था। उनका निधन कैसे हुआ, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। हरबंस कपूर के निधन से पाटी और उनके क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है।