ransi sports stadium pauri

पौड़ी गढ़वाल: जिला खेल कार्यालय पौड़ी द्वारा 08 सितम्बर 2021 को सुबह 11:00 बजे से रांसी क्रीड़ा मैदान पौड़ी में विभिन्न खेल प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया जायेगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों का ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज वॉलीबाल (पुरुष), क्रिकेट (पुरुष), एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला), फुटबॉल (पुरुष), बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला), हॉकी (पुरुष), एवं कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में हॉकी एवं वॉलीबॉल में पुरुष के स्थान में (पुरुष एवं महिला) दोनो भाग ले सकते हैं तथा अन्य शर्ते यथावत रहेंगी।