मेरठ : उत्तराखंड सरकार में नव नियुक्त दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त सेमवाल का पहली बार अपनी कर्मभूमि मेरठ पहुचने पर गढवाल सभा ने पुलिस लाइन स्थित गढवाल सभा भवन में ढ़ोल दमों और फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया। मेरठ पहुचने पर उन्होने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यारपर्ण किया।
इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मेरी जन्म भूमि व मेरठ मेरी कर्म भूमि है। मैं सबसे पहले देश और प्रदेश के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं। साथ ही उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का मुख्य द्वार शीघ्र बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गढवाल सभा के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, सहित विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा वीरेंद्र दत्त सेमवाल का फूल माला व संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
मंच संचालन महामंत्री गढवाल सभा विजेद्र ध्यानी ने किया। मेरठ में उत्तराखंड के विभिन्न संस्थाएं श्रीदेव सुमन जन कल्याण परिषद अध्यक्ष बृजेश जोशी संरक्षक ओ पी रतूड़ी, ज्योतिष पुरोहित ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष आचार्य दिनेश डिमरी, महामन्त्री जगदीश जोशी, उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था अध्यक्ष नंद किशोर भट्ट, जगमोहन सिंह नेगी, सी पी उप्रेती, उत्तरांचल जन कल्याण परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, शंकर सिंह, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष महानगर राजेश शर्मा अध्यक्ष जिला मेरठ युवा जितेन्द्र पांथरी, संरक्षक ओ पी रतूड़ी, तोताराम कैलखुरा, महिला कार्यकारिणी विजय लक्ष्मी, कृष्णा शर्मा, त्रिपुरा सुन्दरी देवी समिति अध्यक्ष भरत राम भट्ट आदि द्वारा सम्मान किया गया1