Dr. Mahendra Singh Bhandari

श्रीनगर : राम नवमी के अवसर पर दक्षिण काली कस्तूरी सदन में विशाल भंडारे का आयोजन करने के उपरान्त बाल ब्रहचारी हरिकृष्ण किमोटी के दिशा निर्देशन में दक्षिण काली कस्तूरी संस्था की बैठक आहूत की ग्ई। जिसमें मेंडिकल कॉलेज देहरादून के बरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह भन्डारी को एक मत से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संस्था के संस्थापक डॉ अखिलेश चन्द्र चमोला ने कहा कि संस्था विगत क्ई वर्षो से शारदीय व बसन्तीय नवरात्रे में भन्डारे का आयोजन करने के साथ ही आम जनमानस में नारी की महिमा, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, नर से बढकर नारी आदि दिव्य सन्देश देने का प्रयास किया जाता रहा है।

संस्था की बैठक में एक मत से यह भी राय दी गई कि संस्था स्वामी रामकृष्ण परमहँस, माँ शारदा, स्वामी विवेकानन्द के दिव्य संदेशो को भी जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। डॉ महेन्द्र सिंह भन्डारी ने बतौर अध्यक्ष मनोनीत होने पर कहा -हमारा प्रयास जन समस्याओं का समाधान करते हुए लोगों में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने का कार्य किया जायेगा। हमारी संस्कृति विश्व की अनमोल संस्कृति रही है। आज हम विदेशी संस्कृति का अन्ध्यानुकरण कर रहे हैं। जो कि अपने आप में एक बहुत बडा प्रश्न चिन्ह है। हम सब मिलजुलकर अपनी संस्कृति के सँवाहक बनने का प्रयास करेंगे।