गाज़ियाबाद : विश्व पृथ्वी दिवस पर आज गाज़ियाबाद के वसुन्धरा सेक्टर 6 मे “शिक्षा से शिखर तक” एनजीओ मे सभी बच्चों को वर्ल्ड अर्थ डे का महत्व समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि किस तरह से हम पृथ्वी को सुरक्षित व स्वच्छ रखकर अपना जीवन संरक्षित कर सकते हैं। वहीँ बच्चों ने सुंदर चार्ट बनाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस पर आज बच्चों में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चो की प्रतिभा का अंदाजा लगा पाना ही बेहद मुश्किल था। बच्चो द्वारा अपने कोमल मन से खूबसूरत चित्र बना कर अपनी भावनाओं को जाहिर किया गया। ये अद्भुत पल था।
उन्होंने कहा कि बस्ती के बच्चो की प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जरूरत है तो कच्चे घड़ों को तराशने की। साथ ही समाज को आह्वाहन किया कि सभी अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी समझे। सिर्फ सरकार पर ही दोषारोपण करने से बचे। अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इस अवसर पर श्रद्धा तिवारी, रजनी जोशी आदि उपस्थित रही।