सेवानिवृत्त शिक्षकों

श्रीनगर गढ़वाल: वर्ष 2009 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए प्राथमिक शिक्षकों के वेतन विसंगति को लेकर आज अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के अध्यक्ष शंकर सिंह पटवाल ने सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। शंकर सिंह पटवाल ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सहायक अध्यापक ग्रेड से पेंशन मिल रही हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस विसंगति के शीघ्र निवारण की मांग की है।

सेवानिवृत्त शिक्षकों

शंकर सिंह पटवाल का कहना है कि प्राथमिक शिक्षक वर्ष 2009 से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों को 01/01/2016 से पूर्व सेवानिवृत्त का पेंशन निर्धारण में वर्ष 2009 से पूर्व प्राथमिक शिक्षकों का पद के अनुरूप ग्रेड वेतन निर्धारण नहीं हो रहा है। ‌वर्ष 2009 से पूर्व प्राथमिक शिक्षकों को, जो कि प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें सेवानिवृत्ति 2006 के वेतनमान में पद के अनुरूप ग्रेड वेतन नहीं दिया गया है। वह प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और विभाग से उन्हें सहायक अध्यापक का ग्रेड वेतन दिया जा रहा है, जो कि उनके प्रति अन्याय हैं। जिससे उनकी पेंशन 01/01/2016 से सही निर्धारित नहीं हुई है। उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। जबकि सरकार ने 01/01/2016 से पूर्व सेवानिवृत्त का प्रत्येक वेतन आयोग में निर्धारण के आदेश है।

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने पर बताया जाता है कि निदेशक डाटा सेंटर देहरादून के वेतनमान सॉफ्टवेयर में उपलब्ध नही है। जिसका निवारण नहीं किया जा रहा है। जिसकी पुष्टि जिला शिक्षा अधिकारी (प्राo शिo) पौड़ी गढ़वाल के 05 अक्टूबर 2020 की कॉपी की छाया प्रति संलग्न है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से इन विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया।