uttarakhand-ki-jhanki

नई दिल्ली: 70 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित में गणतंत्र दिवस परेड  2019 में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘‘अनाशक्ति आश्रम’’ प्रदर्शित की गई। यह वर्ष राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का वर्ष है, इसलिए सभी 22 झांकियों में बापू की झलक देखने को मिली।uttarakhand-ki-jhanki

उत्तराखंड की झांकी में देवभूमि कौसानी, जिसको महात्मा गांधी ने ‘‘भारत का स्विटजरलैण्ड’’, कहा था, स्थित ‘अनाशक्ति आश्रम’ का मॉडल दिखाया गया है। महात्मा गांधी जी ने वर्ष 1929 में इस आश्रम का भ्रमण किया था तथा इसी स्थान पर ‘अनाशक्ति योग’ पुस्तक की समीक्षा लिखी थी। इस आश्रम का संचालन स्थानीय महिलाओं द्वारा किया जाता है।uttarakhand-ki-jhanki

झांकी के अग्रभाग में अनाशक्ति योग लिखते हुए महात्मा गांधी जी की बड़ी आकृति को दिखाया गया है। मध्य भाग में कौसानी स्थित अनाशक्ति आश्रम को दिखाया गया है तथा आश्रम के दोनों ओर पर्यटक योग व अध्ययन करते हुए नागरिकों व पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत को महात्मा गांधी जी से वार्ता करते हुए दिखाया गया है। झांकी के पृष्ठ भाग में देवदार के वृक्ष, स्थानीय नागरिकों व ऊंची पर्वत श्रृखलाओं को दिखाया गया है। साइड पैनल में उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत, जागेश्वर धाम, बद्रीनाथ तथा केदारनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।republic-day-2019

यह भी पढ़ें:

राष्टीय समग्र शिक्षा अभियान में शिक्षक अखिलेश चमोला ने नशा उन्मूलन पर किया वाचन