uttarakhand State-Foundation-day

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 19 वर्ष में उत्तराखंड ने तीव्र प्रगति की है। प्रति व्यक्ति आय और विकास दर के मामले में उत्तराखंड देश के कई राज्यों से आगे है। हम सब मिल जुलकर उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रयास कर रहे हैं।  राज्य स्थापना दिवस मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की।

• राज्य में पशु बीमा में गैप फंडिंग की भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।
• ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना बनाई जाएगी।
• राज्य में दीनदयाल उपाध्याय एकीकृत भूकंप सुरक्षा कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा।
• कलाकारों के मानदेय में ₹200 की वृद्धि की जाएगी
• पोषण, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वच्छता,पेयजल, आवास का लाभ के लिए सर्व उत्थान-सर्व समृद्धि अभियान चलाया जाएगा।
• राज्य में रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर्स की स्थापना की जाएगी।
• कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए सेलाकुईं व रुद्रपुर में महिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।
• होमस्टे योजना पर स्टांप ड्यूटी में छूट दी जाएगी।
• इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाई जाएगी।
• आंगनवाडी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए सप्ताह में 4 दिन दूध, 2 दिन अंडा व 2 दिन केला उपलब्ध होगा।
• मंडुआ, झंगोरा, तथा दालों के MSP को स्वीकृति दी जाएगी।
• राज्य में माधोसिंह भंडारी राज्य कृषि विकास परियोजना लागू होगी।
• राज्य के सभी जिलों में आधुनिक तरीके से भू-बंदोबस्त किया जाएगा। पौड़ी और अल्मोड़ा में भू-बंदोबस्त का काम शीघ्र शुरू होगा।
• सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना लाई जाएगी।
• उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर कुछ घोषणाएं करता हूं, इन घोषणाओं को जल्द से जल्द लागू करके विभिन्न वर्गों के लोगों का उत्थान का प्रयास करेंगे।
• वृद्धावस्था, विकलांगता, विधवा पेंशन में 200 रुपए की वृद्धि की जाएगी।
• उपनल/PRD कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन किया जाएगा।