पौड़ी : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पौड़ी के कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर संविधान दिवस मनाया। आज सुबह भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष में पौड़ी कलेक्ट्रेट के समीप डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में पहुंचकर पार्क की सफाई करने के बाद भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक समन्वयक गौरव रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने जो भारत देश के लिए किया यदि प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों में चल कर कार्य करें तो देश में सामाजिक समरसता की क्रांति देश को नई ऊंचाइयों प्रदान करेगी। इस मौके पर भाजपा पौड़ी मंत्री मैत्री प्रकाश, भाजपा पौड़ी मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर, महामंत्री अनूप देवरानी, ऋषभ टम्टा, गौरव रावत तथा विवेक आदि मौजूद रहे।