Home उत्तराखण्ड बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सतपुली में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार...

बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सतपुली में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

congress-parti-satpuli

सतपुली : बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए आज जनपद पौड़ी के सतपुली में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजपाल बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के आने से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के कारण कई युवाओं ने आत्महत्या तक कर दी, प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारे लगा कर राज्य सरकार का विरोध किया। जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश ने युवाओं को रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ देने को कहा है।

इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व में सतपुली में प्रदेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। व त्रिवेंद्र सरकार होश में आओ, रोजगार दो या गद्दी छोड़ो के नारे लगाये गए। राजपाल बिष्ट ने कहा कि 2014 से पुलिस भर्ती नही आई, 2016 से PSC की भर्ती नही हुई, 1000 पटवारी के पद कंहा है, समूह ग की 2500 पदों की भर्ती कंहा गयी, वन दरोगा के 300 पदों से 29 कैसे हुए, फोर्सगार्ड भर्ती 4 सालो से पूरी नही हुई, 2020 में अभी तक कोई भी भर्ती नही हुई।

राजपाल बिष्ट ने बताया कि राज्य सरकार हर तरफ से फेल है। राज्य सरकार ने वन विभाग में पद भरने की बात की परन्तु वो पद भी कही दिखाई नहीं दे रहे हैं। प्रदेश में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और राज्य सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है। वही कांग्रेस के युवा नेता किरत रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना महामारी में घर लौटे युवाओं को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आनन फानन लॉन्च की। जिसका फायदा पहाड़ के किसी भी युवा को नही मिला। आज युवा फिर पलायन को मजबूर हो गया है। और कोरोना महामारी को देखते हुए भी वापस अन्यंत्र शहरों को जाने के लिए मजबूर हो गया है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सतपुली सुरजन रोतेला, विकास रावत, कुलभूषण, किरन रोतेला, देवेन्द्र रावत, दीप्त खंतवाल, देवेन्द्र नेगी, संजय रावत, राहुल नेगी, रोहन नेगी आदि उपस्थित रहे।