कल्जीखाल: ब्लॉक प्रमुख सगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं कल्जीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा का लगातार दूसरा कार्यकाल समाप्त होने पर आज ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, निवर्तमान प्रधानों, ब्लॉक कर्मचारीगण, समाजसेवियों एवं क्षेत्र की महिला मंगलदल की महिलाओं ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह राणा को फूलमालाओं एवं अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय जनता एवं जन प्रतिनिधियो ने उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यो के लिए प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए आज अंतिम दिन बेहतरीन कार्यो के लिए एक बार फिर समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों महिला मंगल दलों ने उनको बधाई दी और आभार व्यक्त किया। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख राणा ने नवनर्वित भवन का ज्येष्ठ उपप्रमुख महेन्द्र कुमार, कनिष्ठ प्रमुख दरवान सिंह रावत, खण्ड विकास अधिकारी महाबीर सिंह एवं स्थानीय जनता के साथ मिलकर लोकार्पण किया।
बतादें कि दो बार लगातार निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए महेन्द्र सिंह राणा प्रदेश प्रमुख सगठन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और उन्हें वर्ष 2013 और वर्ष 2017 (दोनों कार्यकाल) में बेहतरीन कार्यो के लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
विदाई समारोह में प्रधान सगठन के प्रदेशाध्यक्ष जगपाल नेगीं, ज्येष्ठ उपप्रमुख महेन्द्र कुमार, कनिष्ठ प्रमुख दरवान सिंह, सजंय डबराल, खण्ड विकास अधिकारी महाबीर सिंह रावत, छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार, कांग्रेस नेता विनोद धनोसी, आयोजक अजय पटवाल, अर्जुन पटवाल, अशोक रावत, राकेश असवाल, भक्त दर्शन नेगीं, सचिन भट्ट, नितिन पटवाल, सजंय कुमार, परमेंद्र नयाल, कार्यक्रम संचालन केशवानंद आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश खरकवाल, जगमोहन डांगी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख राणा ने कहा कि यह सम्मान कल्जीखाल की जनता का सम्मान है। मैं हमेशा आपकी सेवा में समर्पित रहूगा।
कल्जीखाल से जगमोहन डांगी की रिपोर्ट