श्रीनगर गढ़वाल: हिमालय साहित्य एंव कला परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में नगर पालिका सभागार में डॉ. चरण सिंह केदारखण्डी द्वारा रचित काव्य संग्रह मूक वेदना का कालजयी कथानक का लोकापर्ण मुख्य अतिथि प्रो. सुरेखा डंगवाल, विषिश्ट अतिथि राकेश जुगराण (उप निदेशक विघालयी शिक्षा) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष श्रीनगर के प्रतिनिधि व एसपी मैमोरियल कॉलेज के निदेशक प्रदीप तिवारी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके तुरंत बाद आरती पुंडीर द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। काव्य संग्रह के रचयिता डॉक्टर चरण सिंह केदार खंडी का परिचय नीरज नैथानी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कराया गया। साथ ही पुस्तक समीक्षा देवेंद्र उनियाल तथा जय कृष्ण प्रेमी द्वारा की गई। इस अवसर पर संस्था द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर के छात्र अरविंद सिंह को हाईस्कूल की परिषदीय परीक्षा में विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर हरीशरण काला स्मृति प्रतिभा छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृति का संदर्भ डॉक्टर प्रकाश चमोली द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर जहां एक और मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने काव्य संग्रह वेदना का कालजई कथानक की विस्तृत समालोचना की, वहीं दूसरी ओर विशिष्ट अतिथि राकेश जुगराण ने इस काव्य संग्रह की बारीकियों पर प्रकाश डाला। मुख्य ट्रस्टी प्रो. उमां मैठाणी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लेखक की रचनाएं काफी गूढ़ एवं गंभीरता लिए हुए हैं। लेखक केदारखंडी ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य समाज की दिशा व दशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैथानी, विभोर बहुगुणा, डॉ विष्णु दत्त कुकरेती, महेश गिरी, डॉ. प्रकाश चमोली, हीरामणि काला, धीरेंद्र घिल्डियाल, अरविंद नेगी, कन्हैया लाल पन्त, देवेंद्र उनियाल, प्रवेश चमोली, हमेचन्द्र ममगांई, वीरेन्द्र रतूड़ी आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।



