Panchayat-elections-2019

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के 12 जिलों में तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए कल यानी 20 सितंबर से 24 सितंबर तक तीनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जबकि 28 सितंबर को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। इसी दिन पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे और 5 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा।

वहीँ दूसरे चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को  04 अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे तथा 11 अक्टूबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि तीसरे चरण और अंतिम चरण के चुनाव के लिए 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। और  16 अक्टूबर को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। तीनों चरणों के चुनाव परिणाम 21 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे।

जिला पौड़ी गढ़वाल में 1174 ग्राम प्रधान, 8249 ग्राम पंचायत सदस्य, 372 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 38 जिला पंचायत सदस्यो के चुनाव होने हैं।

विकासखंड वार पंचायत एवं गाँव की सख्या निम्नवत है :

क्र.स.विकासखंडन्याय पंचायतग्राम पंचायतगाँव
1.        पौड़ी663214
2.        कोट769266
3.        कल्जीखाल987274
4.        खिर्सू343146
5.        पाबौ774158
6.        थलीसैंण7107224
7.        बीरोंखाल10102267
8.        नैनीडांडा1088304
9.        एकेश्वर1082269
10.    पोखड़ा658137
11.    रिखानिखाल681190
12.    जयहरीखाल973236
13.    द्वारीखाल1097232
14.    दुगड्डा10102292
15.    यमकेश्वर886238
 योग11812123447

 

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:  दो से अधिक बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव