accident in pauri garhwal

सतपुली : पौड़ी गढ़वाल के सतपुली-कोटद्वार राजमार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.30 बजे सतपुली-गुमखाल के बीच कुल्हाड बैंड के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ब्लू कलर की टाटा नेक्सोन कार पौड़ी से कोटद्वार जा रही थी. हादसे के वकत कार में 3 लोग सवार थे. मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल कोटद्वार भेज दिया है। जबकि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजेश शर्मा s/o राधेश्याम शर्मा , उम्र 47 वर्ष ( घायल)

आरती शर्मा w/o श्री राजेश शर्मा,  उम्र 37 वर्ष (मृत्यु)

उत्तम शर्मा s/o श्री राजेश शर्मा उम्र 17 वर्ष। (घायल).