lwali-jheel

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी मण्डल मुख्यालय से सट्टे गगोड़स्यूं घाटी स्थित बहुप्रतीक्षित ल्वाली झील का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने ल्वाली झील की घोषणा की थी। उसके बाद कई मुख्यमंत्री आए औऱ गए लेकिन गगोड़स्यूं झील का सपना सपना ही रह गया था। इस ऐतिहासिक झील निर्माण का सपना साकार किया पौड़ी विधान सभा क्षेत्र के युवा विधायक मुकेश कोली ने, उनके अथक प्रयासों से गगोड़स्यू घाटी की जनता को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं। झील निर्माण का कार्य शनिवार 7 मार्च को विधि विधान से होने जा रहा हैं। गत वर्ष लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय विधायक को झील निर्माण को लेकर स्थानीय जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा था। उस समय विधायक मुकेश कोली ने जनता को भरोसा दिया था और विश्वास करने को कहा था कि चुनाव के झील का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। क्षेत्रीय विधायक ने झील निर्माण को लेकर अपनी कोशिश जारी रखी और गत वर्ष 30 जून को पौड़ी मण्डल मुख्यालय की स्वर्ण जयंती के दैरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से इस झील का शिलान्यास करवाया। और अब 7 मार्च (शनिवार) को वे भूमि पूजन के साथ ही झील निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्र के समाजसेवी पूर्व कमांडेंट सीताराम जुयाल ने बताया कि क्षेत्र विधायक ने झील निर्माण का वादा किया था, उन्होंने समय से पहले अपना वादा निभाया। उन्होंने क्षेत्रीय जनता का भरोसा कायम रखा हम क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री के आभारी है। पौड़ी प्रधान संगठन अध्यक्ष ग्राम प्रधान धनाऊ कमल रावत ने कहा कि गगोड़स्यू घाटी का सपना साकार होने जा रहा है। इस झील के निर्माण से क्षेत्र से पलायन कर चुके युवा पुन इस घाटी में वापस आएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता की तरफ से क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया और सभी प्रधानों से झील निर्माण के उद्धघाटन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की। जगमोहन डांगी की रिपोर्ट