Shahnawaz-accused-of-Dilbar negi

नई दिल्ली: उत्तरी पूर्वी दिल्ली में बीते फरवरी के आखिरी सप्ताह में हुई हिंसा में मारे गये लोगों की संख्या अब 53 के पार पहुंच चुकी है। जबकि 200 से अधिक घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस ने हिंसा की जांच के लिए दो SIT का गठन किया है। अभी तक 683 केस दर्ज किए गए हैं। 1983 लोगों को गिरफ्तार या फिर हिरासत में लिया गया है। इस बीच उत्तराखंड के एक 19 वर्षीय युवक दिलबर नेगी को जिन्दा जलाकर दर्दनाक मौत देने वाला हत्यारोपी दिल्ली के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने दिलबर नेगी की हत्या के आरोप में जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसका नाम शाहनवाज उर्फ शानू (27) है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दिलबर नेगी शिव विहार इलाके में स्थित अनिल स्वीट हाउस में काम करते थे 26 फरवरी को उनका शव अनिल स्वीट हाउस बृजपुरी में बुरी तरह जली हुई हालत में मिला था।

SIT के अधिकारियों के मुताबिक, 24 फरवरी को जब शिव विहार तिराहा के पास दंगे शुरू हुए तो उसी इलाके के रहने वाले शाहनवाज और कई लोगों में मिलकर पथराव किया और कई दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। शाहनवाज अपने साथियों के साथ एक बुक स्टोर और एक मिठाई की दुकान के अंदर घुसा और दोनों जगहों पर आग लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि 26 फरवरी को मिठाई की दुकान के अंदर एक शख्स का शव इतनी बुरी तरह जली हुई हालत में मिला कि जले हुए सामान के बीच में केवल उसका जला हुआ हाथ नजर आ रहा था। उसके साथ इतनी हैवानियत की गई थी कि उसके दोनों हाथों को काट दिया गया था. जांच के बाद शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया। चश्मदीदों ने भी पुलिस को बताया कि लोगों को सबसे ज्यादा शाहनवाज ही भड़का रहा था। हत्यारे का खुलासा होने के बाद पीड़ितों को थोड़ी सी राहत जरूर मिली है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली दंगे में पौड़ी के युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों निकाला मौन जुलूस, मुख्यमंत्री ने दी 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति