false-rumors-on-social-media

देहरादून : सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात शख्स द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सम्बंध में झूठी अफवाह फैलाने से हडकंप मच गया. मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्य के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने एसएसपी देहरादून को आरोपित शख्स के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। बतादें कि हाल ही में किसी अज्ञात शख्स ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मौत की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर फैला दी. जिसे राज्य के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने गंभीरता से लेते हुए आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर माननीय मुख्यमंत्री जी के सम्बंध में झूठी अफवाह फैलाने वालों पर श्री Ashok Kumar IPS, DG Law & Order Sir…

Posted by Uttarakhand Police on Tuesday, 5 May 2020