देहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को लेकर उत्तराखंड में सोमवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा. सोमवार को राज्य में कुल 08 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 2831 हो गई है। इसबीच एक और राहत की बात यह है कि कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। अबतक 2111 (74.54%) लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 659 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक 39 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 22 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विभिन्न लैबों से 831 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 08 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इनमें 04 देहरादून जिले से, 02 नैनीताल जिले से तथा 02 उधमसिंह नगर जिले से हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 681 |
नैनीताल | 470 |
टिहरी | 416 |
हरिद्वार | 313 |
उधमसिंह नगर | 231 |
पौड़ी | 141 |
अल्मोड़ा | 176 |
पिथौरागढ़ | 65 |
चमोली | 73 |
उत्तरकाशी | 64 |
बागेश्वर | 81 |
चंपावत | 54 |
रुद्रप्रयाग | 66 |
कुल | 2831 |