Home उत्तराखण्ड वित्त नियंत्रक के आदेश पर शिक्षकों ने जताई आपत्ति

वित्त नियंत्रक के आदेश पर शिक्षकों ने जताई आपत्ति

shiv-singh-negi rajkiya shikshak sangh

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने वित्त नियंत्रक विद्यालययी शिक्षा उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंत्री मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने कहा है कि वित्त नियंत्रक की ओर से जारी पत्र में चयन/प्रोन्नत वेतन स्वीकृति होने पर एक वेतन वृद्धि अनुमन्य नहीं किए जाने की बात कही है। इसकी जगह पर कोष्टिका परिवर्तन की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि इस पत्र से शिक्षकों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने इस आदेश को शीघ्र निरस्त करने की मांग की है।