पौड़ी गढ़वाल : पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर बने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का विस्तार किया गया है। संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में पुरानी पेंशन की नैतिक मांग के लिए सभी संगठनों, कर्मचारियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों तथा सभी वर्ग के कर्मचारियों के साथ संबंध में एकता बनाने एवं पुरानी पेंशन के लिए निरंतर काम करने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का विस्तार किया जा रहा है। संयुक्त मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी (राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड) को नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल (मिनिस्टीरियल कर्मचारी एसोसिएशन उत्तराखंड) को बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने दोनों पदाधिकारियों को अवगत कराया कि किसी भी कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय कोर कमेटी की अनुमति अति आवश्यक है साथ ही उम्मीद जताई कि संगठन हित में उक्त जिम्मेदारी का निर्वहन सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से सभी को साथ लेकर करेंगे।