Coronavirus in uttarakhand : उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 272 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 5717 पहुंच गई है। वहीँ 62 लोगों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 38 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट घटकर 60.19 % रह गया है। आज सबसे ज्यादा 90 कोरोना पॉजिटिव मरीज उधमसिंह नगर से सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विभिन्न लैबों से 4236 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 272 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 3964 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 272 मरीजों में से सबसे ज्यादा 90 कोरोना पॉजिटिव उधमसिंह नगर जिले से सामने आये हैं, इसके अलावा नैनीताल से 77, अल्मोड़ा से 31, देहरादून से 30, हरिद्वार से 29, चम्पावत से 11, पिथोरागढ़ से 02, उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग से एक-एक कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 1319 |
नैनीताल | 896 |
उधमसिंह नगर | 951 |
टिहरी | 492 |
हरिद्वार | 1042 |
पौड़ी | 190 |
अल्मोड़ा | 258 |
पिथौरागढ़ | 87 |
चमोली | 82 |
उत्तरकाशी | 150 |
बागेश्वर | 95 |
चंपावत | 87 |
रुद्रप्रयाग | 68 |
कुल | 5717 |