deeksha-chufal

Uttarakhand Board Result 2020 : पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के अंतर्गत शिखर इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा चुफाल ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे उत्तराखंड में 9वां स्थान हासिल किया है। डीडीहाट तहसील के एक साधारण परिवार की बेटी दीक्षा चुफाल का प्रदेश स्तर पर मेरिट में नाम आने पर चुफाल परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

दीक्षा चुफाल ने कुल 500 में से 482 अंक प्राप्त किए हैं। दीक्षा ने हिंदी में 96, अंग्रेजी में 93, गणित में 99, विज्ञान में 96 तथा सामजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए हैं। दीक्षा ने बताया कि वह हर रोज 5-6 घंटे पढाई करती है। उसका सपना भविष्य में भारतीय सिविल सेवा में जाने का है। दीक्षा के पिता भीम सिंह चुफाल भारतीय सेना से रिटायर हैं। जबकि दीक्षा के माँ सीमा चुफाल शिखर इंटर कॉलेज में अध्यापिका हैं। दीक्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

दीक्षा की इस सफलता पर देवभूमिसंवाद.कॉम की ओर से दीक्षा एवं उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।