Corona virus in uttarakhand : उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 483 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 03 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 14,566 पहुंच गया है। जबकि इस बीमारी से अब तक 195 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ अबतक 10,021 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 4296 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा 54 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 68.80% है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 483 कोरोना संक्रमण क मामल सामने आये। जिनमें से सबसे अधिक 133 मामले हरिद्वार में आए हैं। इसके अलावा देहरादून में 82, नैनीताल में 97, उधमसिंह नगर में 81, उत्तरकाशी में 41, पौड़ी में 03, टिहरी में 03, बागेश्वर में 02, चंपावत में 01, अल्मोड़ा में 19, पिथौरागढ़ में 05 तथा रुद्रप्रयाग में 12 कोरोना के मरीज मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
हरिद्वार | 3555 |
देहरादून | 2919 |
उधमसिंह नगर | 2706 |
नैनीताल | 2136 |
टिहरी | 827 |
पौड़ी | 374 |
अल्मोड़ा | 419 |
पिथौरागढ़ | 226 |
चमोली | 232 |
उत्तरकाशी | 572 |
बागेश्वर | 196 |
चंपावत | 238 |
रुद्रप्रयाग | 166 |
कुल | 14,566 |