पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम मरोड़ा (नौगांवखाल) की बेटी कात्यायनी शर्मा कण्डवाल ने अपने संघर्षों से दिल्ली ज्यूडिशियरी में सेकेंड रैक के साथ चयनित होने पर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। कात्यामिनी शर्मा कण्डवाल का पीसीएसजे दिल्ली में द्वितीय रैंक लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर चयन हुआ है। कात्यामिनी की दसवीं तक की शिक्षा सेंट थामस स्कूल पौड़ी से हुई, जबकि इण्टरमीडिएट रिवरडेल पब्लिक स्कूल देहरादून से किया। उसके बाद उन्होंने CLAT परीक्षा में आल ओवर इंडिया में 137वीं रैक हासिल कर विधि स्नातक की उपाधि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भोपाल मध्य प्रदेश से प्राप्त की। वहीं एलएलएम की उपाधि इण्डियन लॉ इन्सिटूट दिल्ली से प्राप्त की। उनकी माता श्रीमती कुसुम शर्मा सुन्दरियाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय कारगी देहरादून में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।
गौरतलब है कि कि जब कात्यामिनी कक्षा 12वी में थी इनके पिता मदन मोहन शर्मा का आकस्मिक देहांत होने के बाद इन्होंने बड़ी बेटी होने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए कठिन संघर्ष किया। इनकी छोटी बहन शिवागनी भी कानून की पढाई कर रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, गुरुजनों, मामा जगदम्बा प्रसाद उनियाल, सतोष उनियाल, श्रीकृष्ण उनियाल, अपने पति प्राशु कण्डवाल, अपनी सास श्रीमती कुसुम कण्डवाल(प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी), ससुर डाक्टर शशि कण्डवाल, अपनी छोटी बहन शिवांगिनी शर्मा व पारिवारिक जनों को दिया है। उनकी सफलता पर उनके छोटे मामा तहसील श्रीनगर गढ़वाल में पेशकार के पद पर तैनात श्रीकृष्ण उनियाल ने गदगद भाव से भांजी की सफलता पर खुशियाँ जाहिर की।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की कात्यायिनी शर्मा कण्डवाल जिनका पीसीएसजे दिल्ली में द्वितीय रैंक लेकर न्यायिक मजिस्ट्रैट के पद पर चयनित होने पर अपनी शुभकामनायें देते हुए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। महाराज ने कहा कि हर्ष का विषय है कि कात्यायिनी उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल की पुत्रवधु हैं। महाराज ने कहा कि निश्चित रूप से कात्यायिनी की न्यायिक सेवा में सफलता उत्तराखण्ड की सभी बालिकाओं के लिये प्रेरणादायक है।
यह भी पढ़ें:
सतपुली : पांच दिन से लापता पोस्ट ऑफिस कर्मचारी का नहीं मिला कोई सुराग



