Old-pension-restoration-front

पौड़ी : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंडल मुख्यालय पौड़ी में रविवार को आयोजित गढ़देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को पूर्वनियोजित गढ़देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कर्मचारी पौड़ी बस स्टेशन पर एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी कर्मचारी यहां से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक विशाल रैली करते हुए धारा रोड़ होते हुए रामलीला मैदान पहुंचे। रामलीला मैदान में आयोजित गढ़देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग आधी जीती जा चुकी है आधी अभी बाकी है। उन्होने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सुरक्षा कर्मी भले ही हम पर लाठी बरसाएं लेकिन यहा मांग उनके लिए भी हैं। उन्होने उत्तराखंड राज्य आंदोलन की याद ताजा करते हुए कहा कि शहर की इन्हीं गलियों से आंदोलन की शुरुआत हुई थी। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने मांग पर अमल नहीं किया तो एक बार फिर इसी देव भूमि से पुरानी पेंशन बहाली की मांग आंदोलन के रुप में सामने आएगा। Old-pension-restoration-front

मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे ने कहा कि देश में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई शुरु हो चुकी है। अब सभी को इस संघर्ष के लिए आगे आना होगा। संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी व प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि राज्य में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अब बिगुल बज चुका है। उन्होंने कहा कि आगे सभी के साथ बैठक आयोजित कर व्यापक स्तर पर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इससे पूर्व सम्मेलन में पहुंचने पर मंडलीय कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव के अलावा प्रांतीय पदाधिकारियों को फूल मालाओं और ढोल दमाऊं की थाप पर स्वागत किया गया। इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, सँयुक्त मोर्चा टीम तेलंगाना से पुरषोत्तम व बानू, सँयुक्त मोर्चा टीम छत्तीसगढ़ से विष्णु शर्मा, सँयुक्त मोर्चा टीम जम्मू कश्मीर से गुलज़्बेर डेंग, जिला बागेश्वर से महासचिव देवेंद्र मेहता, जिला पिथौरागढ़ से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीसी पसबोला, योगिता पंत, मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत, संयोजक जसपाल रावत, दीपक नेगी, प्रदीप रावत, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, अनीता रावत, कमलेश मिश्रा, संजय नेगी, शंकर भटट, पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, मण्डलीय प्रवक्ता जसपाल गुसाईं, मण्डलीय प्रवक्ता चन्द्रमोहन रावत आदि शामिल थे।