aap-digmohan-negi

आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने आज प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत, विनोद कपरवान व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ चमोली जिले के आपदा ग्रस्त तपोवन व रैंणी गांव पंहुच कर प्रभावित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। विदित को कि बीते 7 फरवरी को ग्लेशियर टूटने से चमोली जिले के रैणी गाँव और तपोवन क्षेत्र में भारी जनधन की हानि हुई थी। आपदा के बाद इस क्षेत्र में करीब 200 से अधिक लोग लापता हो गए थे. जिनमे से अब तक करीब 34 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। तथा अन्य की खोज जारी है। इसके अलावा सैकड़ों मैवेषी, 2 पॉवर प्रोजेक्ट सहित 5 पुल पूरी तरह छतिग्रस्त हो गए थे। जिसके बाद कई गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है. जिन परिवारों ने अपनों को खोया है वो आज भी मृत व लापता शवों के इंतजार में व्यथित हैं। एक टनल में अभी भी 25 से 35 लोग फंसे हुये हैं। उनकी भी जिंदा बचे रहने की उम्मीद अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है. हालाँकि ITBP, SDRF, ARMY, NDRF, स्थानीय पुलिस, प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा लगातार बचाव कार्य जारी है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने कहा कि इससे पहले वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद से बदलते जलवायु, पिघलते ग्लेशियर पर शोध व इससे बचाव की दिशा में जो काम होने थे वो नही हुए. उन्होंने कहा कि ग्लेशियर कोई 1 घंटे या 1 मिनट में नहीं फटा, कुछ संकेत रहे होंगे पहले से यदि हमने नजर रखी होती, कहीं से भी कुछ पहले से सूचना होती तो बहुत सारी जान बचाई जा सकती थी, जो नहीं बच पाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए क्लाइमेट चेंज एक भयावह सत्य के रूप में दिखाई दे रहा है, साफ-साफ दिखाई दे रहा है, न जाने और कितने ग्लेशियर हैं जिनकी जांच करनी आवश्यक है।