cm-tirath-singh-rawat

प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कई जनहित की घोषणाएं करने के साथ भ्रष्टाचार पर भी आज पहला वार किया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग के सड़कों में घटिया डामरीकरण को लेकर सोशल मीडिया में वारयल हो ​रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए घटिया सङक निर्माण मामले में लोनिवि के दो अभियन्ताओं को निलम्बित करने के निर्देश दिये हैं। इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव लोनिवि द्वारा दोनो अभियन्ताओं को निलम्बित किये जाने के आदेश भी निर्गत किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए दुगड्डा लोक निर्माण प्रांतीय खंड में लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा-रथुवाढाब-धुमाकोट मोटर मार्ग के किमी 154-155 मे घटिया सड़क निर्माण के मामले में एई अजीत सिंह व जेई अनिल कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिये थे।

बता दें कि पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा लोक निर्माण प्रांतीय खंड में सड़क के डामरीकरण में लापरवाही की जाने की शिकायत मिली थी। इन दिनों रिखड़ीखाल ब्लाक के बॉडर पर सड़क में डामरीकरण का काम किया जा रहा है जिसमें घोर अनि​मियताएं की जा रही थी।​ जिस पर एक जागरूक नागरिक ने घटिया डामरीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेकर यह कार्यवाही की।

मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच भी बैठा दी है। उन्होंने कङा संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार स्वच्छ, पारदर्शी व ईमानदार प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। जिस स्तर पर भी कमी पाई जाएगी, वहां सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

क्या था वाइरल वीडियो में

रिखणीखाल ब्लाक के देवेश ने जयहरीखाल व रिखणीखाल ब्लाक के बॉर्डर पर यह तीन मिनट का वीडियो बनाया है। वीडियो में सड़क पर बिना काम किये ऊपर से तारकोल डाला हुआ है। यह डामर हाथ से ही उखड़ रही है। यह रोड जयहरीखाल विकास खंड के बॉर्डर पर है। वीडियो में सीएम तीरथ रावत, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत व विधायक दलीप रावत का नाम लेकर घटिया डामरीकरण की कहानी सुनाई गई है।