Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड : सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के महेश जीना को चार...

उत्तराखंड : सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के महेश जीना को चार हजार से ज्यादा मतों से मिली जीत

bjp-mahesh-jeena-wins-salt-assembly

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद की सल्ट विधानसभा पर बीते 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। राज्य सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सल्ट विधानसभा सीट पर पहली बार हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने चार हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह जीना के भाई व भाजपा प्रत्याशी महेश जीना 21,874 वोट मिले हैं। उहोंने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 4,697 मतों से हराया। कांग्रेस की गंगा पंचौली को 17,177 लोगों ने वोट दिया। तीसरे स्थान पर अन्य उम्मीदवारों से आगे नोटा रहा, 721 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया।