Home उत्तराखण्ड 25 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का भारतवर्ष में नहीं होगा...

25 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का भारतवर्ष में नहीं होगा कोई प्रभाव

chandra-grahan

कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि राजकाज पर फर्क पड़ेगा सभी राशियों पर फर्क पड़ेगा जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। 25 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में सोशल मीडिया पर कई तरह की धमक जानकारियां लोगों द्वारा फैलाई जा रही हैं। जबकि सच्चाई यह है कि यह भारतवर्ष के लिए मात्र उप छाया चंद्रग्रहण है। जिसका भूमंडल पर किसी प्रकार का कोई बुरा या भला प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। इस चंद्रग्रहण का राजकाज पर फर्क पड़ेगा बीमारियां बढ़ेंगे अथवा कई तरह की बातें हैं। लिखी जा रही हैं जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है भारतवर्ष पर इस ग्रहण का किसी प्रकार का कोई प्रभाव भूमंडल पर नहीं पड़ेगा जो भी बीमारियां अथवा अन्य बातें फैल रही हैं। वह सौरमंडल में समय-समय पर स्वाभाविक रूप से चल रहे ग्रह परिवर्तन से ऊपर नीचे होती रहती हैं इसमें आम जनमानस को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

ज्योतिष वैज्ञानिक डॉक्टर चंडी प्रसाद आगे बताते हैं कि उस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि पर अपनी नीच राशि पर रहेंगे इस कारण से मानसिक उठापटक रहेगी। परंतु सूर्य के स्वयं वृष राशि में होने से और दिन के समय पर ही ग्रहण होने से किसी प्रकार का कोई बुरा प्रभाव भूमंडल पर नहीं पड़ेगा।