Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड : देहरादून में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर...

उत्तराखंड : देहरादून में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

earthquake

Earthquake in Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज दोपहर करीब 1: 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। हालांकि इस भूकंप में किसी के घायल होने, जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र देहरादून था। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील राज्य है।