Old Pension Restoration: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में हाल में ही नागपुर महाराष्ट्र में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली हेतु हड़ताल में सम्मिलित हुए मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की मुहिम पूरे देश में रंग ला रही है। मोर्चा के तत्वाधान में पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली की मांग जोर शोर से चल रही है। जिसका रंग आज देश की संसद में भी देखनो को मिला, उन्होंने कहा मोर्चे के दबाव से आज केंद्र सरकार भी पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को तवज्जो दे रही है।
मोर्चे के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि मोर्चा लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नई पेंशन योजना में संसोधन नही चाहिए, उन्हें हूबहू पुरानी पेंशन चाहिए। मोर्चे के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि हाल ही में गैरसैंण विधानसभा घेराव कर कर्मचारियों ने साबित किया है कि उत्तराखंड का कार्मिक हर हाल में पुरानी पेंशन बहाली चाहता है।
यह निराशाजनक है कि उत्तराखंड सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली की ओर गंभीरता नही दिखाई। लेकिन मोर्चे का प्रयास निरन्तर जारी रहेगा। मोर्चे के प्रांतीय आई टी सेल प्रमुख अवधेश सेमवाल ने कहा कि मोर्चा लगतार पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयासरत है। आने वाले माह अप्रैल में भी बड़े कार्यक्रमों के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद की जाएगी। मोर्चे के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूरण फर्स्वाण ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु संगठन विस्तार भी किया जा रहा है। जिस निम्मित जसपाल गुसाईं को गढ़वाल मंडल समन्वयक, हिमांशु जगूड़ी को गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष एवं राजीव उनियाल को टिहरी जनपद के जिलाध्यक्ष हाल ही में नियुक्त किया गया है।
मोर्चे के गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश भट्ट ने कहा कि मोर्चे का एक मात्र उद्देश्य पुरानी पेंशन बहाली है। जिस निम्मित 1 मई 2023 को संसद मार्च किया जाएगा। जिसमे उत्तराखंड के कार्मिक बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। मोर्चे की गढ़वाल मंडल महिला उपाध्यक्ष रश्मि गौड़ में कहा कि मोर्चे के संघर्षों की बदौलत आज पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दा पूरे देश मे छाया हुआ है। मोर्चे के कुमाऊँ मण्डल प्रभारी अन्नू पुजारी ने कहा गढ़वाल मंडल के साथ कुमाऊँ मण्डल में भी पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा ज्वलन्त है , हम हर हाल में पुरानी पेंशन बहाली चाहते हैं। बैठक में रणबीर सिन्धवाल, जसपाल गुसाईं, राजीव उनियाल, सतीश कुमार, अंकित रौथाण, शंकर भट्ट, प्रवीण घिल्डियाल, राकेश रावत, अजीत नेगी, माखन लाल शाह, दीप जोशी, मुरली मनोहर भट्ट, ज्योति नौटियाल, शशि चौधरी, लक्ष्मी नेगी आदि मौजूद रहे।