विकास खंड कल्जीखाल के राइका पुरियाडांग विद्यालय के शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए आज नवीन कार्य करणी का गठन किया गया। निवर्तमान पीटीए अध्यक्ष  महाकान्त नैथानी की अध्यक्षता में विद्यालय शिक्षक अभिभावक संघ की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

सर्व प्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार घुनियाल द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त सेवित क्षेत्र के सम्मानित अभिभावकों का हार्दिक अभिनन्दन किया गया।

बैठक में सर्व प्रथम पिछली कार्यकारणी  की कार्यवाही को रखते हुए महाकान्त नैथानी द्वारा कार्यकारिणी को भंग किया गयाl प्रधानाचार्य  मनोज घुनियाल द्वारा विद्यालय का गत वर्ष परीक्षाफल अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा विद्यालय में कुल स्वीकृत पद, कार्यरत पदों का विवरण एवं वर्ष में प्राप्त आय-व्यय का सम्पूर्ण विवरण बैठक में प्रस्तुत किया गया।

बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं से अभिभावकों को  अवगत कराया गया l पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही सर्व सहमति से गठन इस प्रकार है।

अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन

  1. अध्यक्ष अशोक रावत

उपाध्यक्ष – पदेन – मनोज कुमार धुनियान (प्रधानाचार्य) कोषाध्यक्ष मनोज नैथानी, सचिव- चन्द्र वीर सिंह रावत, अध्यापक सदस्य  रीना नेगी, बालम सिंह राणा, संरक्षक – सुरेन्द्र सिंह नेगी

सदस्य (पुरुष)

देवेन्द्र सिंह पवार – सुभाष चन्द्र सदस्य  (महिला)

सुषमा देवी सैनार, रेखा देवी बुटली, ज्योति देवी नैथाना, आशा देवी नैथाना

सामाजिक कार्यकर्ता

1- जगमोहन अंगी

2 भगवती प्रसाद शैलवाल को सक्रिय सदस्य बनाया गया। आयोजित बैठक का संचालन शिक्षक राकेश भारती ने किया।