श्रीनगर गढ़वाल: गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम रुड़की द्वारा रुड़की में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। रुड़की के नगर निगम उप़युक्त पी एन पाण्डेय, प्रदीप बत्रा, चद्रं कांत भट्ट, किसलय क्रांतिकारी, राज कुमार उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। सांय 5 बजे से प्रारम्भ यह ऐतिहासिक कवि सम्मेलन देर रात तक गुंजायमान होता रहा।
किसलय क्रांतिकारी के संयोजन एंव राज कुमार उपाध्याय के कुशल संचालन में इस कवि सम्मेलन में एस के पुणडीर, सुरेन्द्र कुमार सैनी, नवीन शरण निराला सैनी, मोहम्मद जकारिया, ओम प्रकाश नूर, इरशाद सेवक, पंकज त्यागी असीम, श्रीमती शालनी जोशी पंत, राम शंकर सिंह, झंझट साहब, प्रवीण पुरी, विकास चौधरी एंव नीरज नैथानी द्वारा काव्य पाठ किया गया। इस यादगार कवि सम्मेलन में जंहा एक ओर गणतन्त्र दिवस का स्वागत करती देश भक्ति, राष्ट्र प्रेम की वीर रस एंव ओजपूर्ण कविताओं का प्रभावशाली दौर चला। वहीं साथ में हास्य व्यंग्य कविताओं के माध्यम से कवियों ने वर्तमान व्यवस्था पर तीखे तंज भी किये। इसके अलावा गजल, शेरा-ओ-शायरी से भी महफिल रोशन रही। नगर निगम के उप़युक्त पी एन पाण्डेय एंव चंद्र कांत भट्ट ने भी काव्य पाठ कर अपनी कवि के रूप में उपस्थित अंकित की।
यह भी पढ़ें:
10 साल से स्वीकृत ढाई किलोमीटर सड़क आजतक नहीं बन पाई कल्जीखाल ब्लॉक के गाँव में