पौड़ी: नगर पालिका पौड़ी में आज भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के टिकट पर पूर्व पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी वरिष्ठ नेत्री, पूर्व दायित्वधारी सरिता नेगी आज कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गयी हैं।
पौड़ी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आज सरिता नेगी ने कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के साथ ही टिकट की सौदेबाजी का भी आरोप लगाया है।
उन्हें भाजपा के जिला प्रभारी विजय कपरवाण, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर रावत और श्रीनगर नगर निगम के प्रभारी एवं राज्य मंत्री रमेश गड़िया ने पार्टी में विधवत शामिल किया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, पार्टी प्रत्याशी सुषमा रावत, बबीता रावत शशि रतूड़ी, दिगंबर नेगी, क्रांति किशोर नेगी आदि उपस्थित थे।
बतादें कि सरिता नेगी कांग्रेस सरकार में पशुकल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष समेत पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। वे पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। राजनीति के साथ ही वह सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने पशुबलि पर अंकुश लगाने के लिए सरिता नेगी ने एक लंबी लड़ाई लड़ी।