uttarakhand-javaan-rohit

नई दिल्ली: राजस्थान में तैनात गढ़वाल राइफल के जवान रोहित की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। 22 वर्षीय रोहित अपने घर का इकलौता चिराग था। रोहित की एक बहन भी है, जिसकी तीन महीने पहले ही की शादी हुई थी। मूल रूप से चमोली जनपद के सेंती गांव के रोहित दो साल पहले ही गढ़वाल राइफल्स लैंसडाउन में भर्ती हुए थे। रोहित हाल ही में एक माह की छुट्टी पर अपने गाँव आये हुए थे. तथा 17 जनवरी को ही छुट्टी पूरी कर वापस बीकानेर के लिए रवाना हुए थे।

इस दिनों रोहित की तैनाती बीकानेर राजस्थान में थी। जहाँ प्रमोशन के लिए उनकी परीक्षाएं चल रही थी। प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार 2 फरवरी को दोपहर में वह परीक्षा के लिए अपनी सीट देखने गए थे। और उसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही अन्य साथी जवानों ने रोहित को सेना अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान ही रोहित ने दम तोड़ दिया। अपने परिवार का रोहित ही एकमात्र सहारा था। उसकी एक बहन भी है जिसकी तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी।

रोहित की मौत की सूचना मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। रोहित अपने घर का इकलौता बेटा था। रोहित की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:

बोन मेरो से पीड़ित बालक को समाजसेवी माता मंगला एवं भोले जी महाराज ने दिया नया जीवन