पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी के विकासखंड कोट के सबसे बड़े गांव सल्डा में आयोजित पारंपरिक झांकर मेले में हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) ने सक्रिय जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी के कोट ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह बेलवाल अपने साथियों के साथ मेले में पहुंचे और विभिन्न गांवों से आए लोगों से संवाद स्थापित किया।

मेले में पहुंचे मेलार्थियों को पार्टी का दृष्टिपत्र वितरित करते हुए रमेश बेलवाल ने HKP के विजन और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी HKP की नीतियों में गहरी रुचि दिखाई और इसे एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में देखा। लोगों ने पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को सकारात्मक बताते हुए सराहना की।

कार्यक्रम में दीपक बेलवाल, संजय सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव,

हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड